---Advertisement---

सिहावल में विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक विश्वामित्र पाठक ने किया करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता-:अनिल शर्मा

सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल एवं अधोसंरचना सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की मुख्यधारा से कोई भी गांव और व्यक्ति वंचित न रहे। यह बात क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने ग्राम पंचायत पतुलखी, नकझरकला और खुटेली में आयोजित विभिन्न विकास एवं जनकल्याण कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर विधायक ने ग्राम पंचायत पतुलखी में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। वहीं खुटेली में हनुमान मंदिर परिसर में निर्मित चबूतरा एवं शेड का लोकार्पण, पीएम श्री विद्यालय में पीसीसी एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य तथा शिवलाल विश्वकर्मा के घर से कुआं होते हुए बसोर बस्ती तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटेली एवं नकझरकला में छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सीईओ रोहित उपाध्याय ने निर्माण कार्यों की लागत एवं उनसे मिलने वाले जनहितकारी लाभों की जानकारी दी, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी छोटेलाल सिंह ने साइकिल वितरण और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति एवं साइकिल वितरण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा।

विधायक ने क्षेत्र में विद्युतीकरण, पेयजल एवं अन्य आवश्यक मांगों को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से पात्र हितग्राहियों तक सभी शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने विधायक का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इसके पश्चात ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पाली में शिक्षिकाओं को लेकर NSUI ने खोला मोर्चा
पाली में शिक्षिकाओं को लेकर NSUI ने खोला मोर्चा

पाली में शिक्षिकाओं को लेकर NSUI ने खोला मोर्चा उमरिया तपस गुप्ता (7999276090) शासकीय...

Share & Earn