---Advertisement---

सिहावल से शुरू हुआ जल बचाने का जन आंदोलन, विधायक विश्वामित्र पाठक ने किया शुभारंभ

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल से शुरू हुआ जल बचाने का जन आंदोलन, विधायक विश्वामित्र पाठक ने किया शुभारंभ

राजबहोर केवट सिंहावल सीधी 

एमपी के सीधी जिले के विकासखंड सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत लौआ में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का शुभारंभ विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

अब यह अभियान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित एक महत्वपूर्ण जनभागीदारी पहल है।

जहा यह अभियान 19 मार्च 2026, गुढ़ी पड़वा के पावन पर्व से प्रारंभ होकर गंगा दशमी तक प्रदेश के सभी 55 जिलों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान देवी मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा तालाब में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

वही विधायक विश्वामित्र पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा भविष्य में संभावित जल संकट को देखते हुए वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

जहा उन्होंने जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए देवी मंदिर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की।

इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत सिहावल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि पांडेय ने जनसहयोग से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस मामले मे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजय द्विवेदी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 1 अप्रैल से मनरेगा योजना को “जीवी-जी राम जी योजना” के नाम से जाना जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

अब उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान वर्ष 2024 से संचालित किया जा रहा है। पूर्व के दो चरणों की सफलता के बाद वर्ष 2026 में इसका तीसरा चरण ग्राम पंचायत लौआ से प्रारंभ किया गया।

अभियान की मुख्य विशेषताएं

जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन

भू-जल स्तर में वृद्धि

जनभागीदारी को बढ़ावा देकर इसे जन आंदोलन का रूप देना

वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करना। जहा अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे जल संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और बूंद-बूंद जल बचाकर भविष्य को सुरक्षित बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जन

वही नगर निरीक्षक राजेश पांडेय थाना बहरी,बीपीओ कामता तिवारी, सीडीपीओ अनुसुइया बाजपेई, बीसी अरुण पाठक, सरपंच पंचराज वर्मा, एनआरएलएम से राहुल शुक्ला, विनोद कुशवाहा, बीसी पीएचई सुमित पांडे, जन अभियान परिषद के उपयंत्री सूरज सिंह किरार सहित सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें निर्माण में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी,कलेक्टर विकास मिश्रा का रामपुर नैकिन सिविल अस्पताल पर औचक निरीक्षण
निर्माण में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी,कलेक्टर विकास मिश्रा का रामपुर नैकिन सिविल अस्पताल पर औचक निरीक्षण

निर्माण में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी,कलेक्टर विकास मिश्रा का रामपुर नैकिन सिविल अस्पताल...

Share & Earn