---Advertisement---

सिंगरौली बैंक डकैती,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

सिंगरौली बैंक डकैती,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

बीते शुक्रवार को सिंगरौली जिले के बैंक का महाराष्ट्र में हुई डकैती के मामले में मुख्य आरोपी एवं मास्टरमाइंड कमलेश कुमार को सिंगरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश कुमार को बिहार के रोहताक जिले से डेहरी ऑन रेलवे स्टेशन से RPF पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सिंगरौली पुलिस रोहताक पहुंची और आरोपी कमलेश कुमार को सिंगरौली लाया गया।

जहां उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया और सिंगरौली पुलिस ने आरोपी कमलेश कुमार को 8 दिनों की पुलिस रिमांड में भी लिया है। पकड़ा गया कमलेश कुमार ने बताया कि पंकज छोटू राजेश और फंटूश मिलकर इस डकैती को अंजाम दिया है । हालांकि 8 दिनों के पुलिस रिमांड में पुलिस कई सारे सवालों के जवाब जरूर जानना चाहेगी।

हालांकि सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मुख्य आरोपी कमलेश कुमार की गिरफ्तारी के अलावा कई संदिग्ध से भी पूछताछ चल रही हैं, जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी । आरोपी कमलेश कुमार के पास से 15,22,000 रुपए तथा 61 ग्राम सोना भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें डॉक्टर बनने का सपना टूटा: परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोए पिता और बेटी
डॉक्टर बनने का सपना टूटा: परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोए पिता और बेटी

डॉक्टर बनने का सपना टूटा: परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोए पिता और बेटी...

Share & Earn