---Advertisement---

Singrauli News:- वन विभाग द्वारा शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Singrauli News:- वनमण्डल वैढ़न अंतर्गत बीट गडरिया के वन कक्ष क्रमांक आर-298 स्थित काचन डेम परिसर में सिंगरौली वन विभाग द्वारा शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह स्थल अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, जहां बच्चों ने प्रकृति के बीच रहकर पर्यावरण को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया।

Singrauli News:- कार्यक्रम के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों एवं वन अमले के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने वन भ्रमण किया और प्राकृतिक वातावरण का भरपूर आनंद लिया। बच्चों में इस दौरान विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्हें पेड़-पौधों, वन्य जीवों, जल स्रोतों तथा जैव विविधता के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई।

वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि वन न केवल हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, बल्कि वे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही वन्य प्राणियों के संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

Singrauli News:- कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जागरूकता और संरक्षण की भावना को विकसित करना था। बच्चों ने इस आयोजन को बेहद रोचक और प्रेरणादायक बताया। वन विभाग की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn