---Advertisement---

सिंहावल में कलेक्टर विकास मिश्रा का सख्त संदेश “काम चाहिए, बहाने नहीं

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिंहावल में कलेक्टर विकास मिश्रा का सख्त संदेश “काम चाहिए, बहाने नहीं

विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों की कसौटी परख, लापरवाही पर चेतावनी

सिंहावल सभागार में सोमवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में नवागत जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने सख्त तेवर दिखाते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अब काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने एक-एक विभाग की प्रगति की गहन समीक्षा की और लंबित कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचना चाहिए, इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों के कार्यों में तेजी लाएं और फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का आंकलन करें। साथ ही कर्मचारियों को भी कार्य के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही निभाने की समझाइश दी गई।

बैठक का माहौल गंभीर रहा, जहां कई अधिकारियों को अपने कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करना पड़ा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आगामी बैठकों में प्रगति नहीं दिखने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस बैठक से साफ संकेत मिल गया है कि जिले में अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कसावट लाई जाएगी और परिणाम आधारित काम पर जोर रहेगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ट्रांसफर के बाद भी नहीं छोड़ रहा कर्मचारी अपनी जगह,जाने पूरा मामला
ट्रांसफर के बाद भी नहीं छोड़ रहा कर्मचारी अपनी जगह,जाने पूरा मामला

एसडीएम ने लापरवाह प्रवाचक को किया स्थानांतरित आदेश जारी होने के कई हप्तों बाद...

Share & Earn