---Advertisement---

सोन में ‘रेत का काला खेल’ बेनकाब, आधी रात छापा, 9 हाईवा जप्त,माफिया में मचा हड़कंप!

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सोन में ‘रेत का काला खेल’ बेनकाब, आधी रात छापा, 9 हाईवा जप्त,माफिया में मचा हड़कंप!

सीधी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम ने संजय टाइगर रिजर्व के उपसंचालक के नेतृत्व में देर रात कुबरी घाट पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 9 हाईवा और ट्रक वाहनों को जप्त कर लिया। यह पूरा मामला सीधी और मैहर जिले की सीमा से जुड़ा है, जहां लंबे समय से पुलिस संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल जारी था।

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने रात करीब 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार कार्रवाई की। इस दौरान जैसे ही छापा पड़ा, मौके पर मौजूद रेत माफिया में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन चालक और माफिया जेसीबी मशीन समेत आधा दर्जन वाहनों को मौके से भगा ले जाने में सफल रहे, लेकिन 9 रेत से लदे हाईवा और ट्रक टीम के हत्थे चढ़ गए।

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि उनकी टीम कई दिनों से लगातार सरप्राइज विजिट कर रही थी और इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी वाहनों को सीधी के जमोड़ी स्थित काष्टागार में खड़ा कर दिया गया है और अब राजसात (जब्ती) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिजर्व के डीएफओ ने साफ शब्दों में कहा कि “इन वाहनों को सोन नदी के भीतर से पकड़ा गया है, इसलिए अब इन्हें छुड़ाना लगभग नामुमकिन है।” उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

वही इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में रेत माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन की इस सख्ती से यह संकेत भी साफ हो गया है कि अब अवैध उत्खनन पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा
बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों...

Share & Earn