---Advertisement---

सरमनिया मोड़ बना मौत का मोड़, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

सरमनिया मोड़ बना मौत का मोड़, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के मानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिला मुख्यालय से मानपुर जाने वाले राजमार्ग पर सरमनिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार हैदर खान और अनिल रजक किसी काम से मानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हैदर खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल रजक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अनिल रजक का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। कुछ देर बाद इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में मातम पसर गया।

हादसे के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घायल युवक की हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। परिजनों का आरोप है कि बेहतर इलाज के लिए रेफर करने में देरी हुई, जिससे घायल की जान नहीं बच सकी। इस बात को लेकर अस्पताल परिसर में परिजनों ने नाराजगी भी जताई।

सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के साथ चार गिरफ्तार
ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के साथ चार गिरफ्तार

ऑटो-कार की गुप्त डील पर पुलिस का धावा, जंगल से 120 बोतल कोरेक्स के...

Share & Earn