---Advertisement---

थाने से भागा संदेही, गिरी गाज: इंदवार टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

थाने से भागा संदेही, गिरी गाज: इंदवार टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के इंदवार थाना परिसर से एक संदेही के फरार होने की घटना ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। लूटकांड की जांच के दौरान पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवक के पुलिस को चकमा देकर फरार होने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

टीआई, एसआई और एएसआई पर गिरी कार्रवाई की गाज

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस प्रशासन ने इंदवार थाना प्रभारी विजय पाटले, सब इंस्पेक्टर अमर बहादुर सिंह और एएसआई सूर्य बहादुर सिंह को सस्पेंड कर दिया। एडिशनल एसपी सीताराम सत्य ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अभिरक्षा में लापरवाही सामने आने पर यह कदम उठाया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

सराफा व्यापारी लूटकांड से जुड़ा है मामला

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी अंतर्गत ग्राम चौरी में एक सराफा व्यापारी से लाखों रुपये की लूट हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच करते हुए सत्यम बसदेवा निवासी कटनी और नागेश बसदेवा निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम पलझा में हुई एक अन्य लूट में भी शामिल होने की बात कबूल की। इसके बाद इंदवार पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी।

चोरी का सामान खरीदने के शक में थाने बुलाया गया था व्यापारी

जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कटनी जिले के बरही निवासी बंटी ताम्रकार को पूछताछ के लिए इंदवार थाने लाया गया था। पुलिस को शक था कि वह लूट और चोरी का सामान खरीदने में शामिल है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को पूछताछ के दौरान मौका मिलते ही बंटी ताम्रकार पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया। जैसे ही फरारी की सूचना मिली, थाने में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पहली बारिश में बह गए विकास के दावे, पाली नगर पालिका की तैयारियों की खुली पोल, बस स्टैंड बना स्विमिंग पूल
पहली बारिश में बह गए विकास के दावे, पाली नगर पालिका की तैयारियों की खुली पोल, बस स्टैंड बना स्विमिंग पूल

पहली बारिश में बह गए विकास के दावे, पाली नगर पालिका की तैयारियों की...

Share & Earn