---Advertisement---

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ग्रामीणों ने सुनाई कलेक्टर को समस्या

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ग्रामीणों ने सुनाई कलेक्टर को समस्या

शिकायतों को देखते हुए ग्राम सभा की हुई घोषणा

संजय सिंह मझौली

सीधी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 18 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत नेबूहा (हाई स्कूल दुर्जन टोला) में भी 18 अप्रैल 2026 को उपखंड अधिकारी आर पी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एवं तहसीलदार दिलीप सिंह, नायब तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली रश्मि पांडेय के उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जहां दोपहर 1:00 कलेक्टर विकास मिश्रा पहुंचे जिन्हें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुनाया जिन्हें गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों को मौके पर ही समस्या निदान के लिए निर्देशित किया गया।

आयोजित शिविर का उद्देश्य जिले के दूरस्थ क्षेत्र में आम जन के स्वास्थ्य परीक्षण स्थानीय स्तर पर एवं सरल तरीके से होना चाहिए।उसी के तहत 18 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक शिविर आयोजित किया गया जिसमें नोडल अधिकारी सीडीपीओ एवं बीएमओ रहे वहीं महिला बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग,आयुष विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,पशु चिकित्सा विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शिविर में ज्यादातर स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए एवं जनगणना के लिए शपथ दिलाई गई।वहीं कार्यक्रम में काफी संख्या में आवेदन जमा किए गए जिसे देखते हुए आज ही शाम 4:00 बजे से ग्राम सभा आयोजित किए जाने का निर्देश जारी किया गया।

मेडिकल बोर्ड के नहीं आने से दिव्यांगजन दिखे निराश

सिविर की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में दिव्यांगजन इस उम्मीद के साथ आए थे कि उनका मेडिकल बोर्ड के द्वारा प्रमाण पत्र बना दिया जाएगा जिससे उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं खाद्यान्न पात्रता पर्ची उपलब्ध हो जाएगी जो उनके आजीविका का सहारा होगा लेकिन मेडिकल बोर्ड के न होने से ऐसे लोग निराश दिखे फिर कलेक्टर के पास आवेदन निवेदन किया जिन्हें कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्या का समाधान होगा और उनका प्रमाण पत्र भी बनेगा।

खुद का स्वास्थ्य परीक्षण कराते दिखे अधिकारी

शिविर में एस डी एम व जनपद सी ई ओ एवं महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी खुद का स्वास्थ्य परीक्षण कराते देखी गईं उस समय चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि वास्तव में गरीब,मजदूर परिवार की महिलाओं को शिविर में आकर स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए जिसके लिए महिला बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,सुपरवाइजर के द्वारा महिलाओं को प्रेरित करना चाहिए लेकिन ऐसा ना करके खुद का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर क्या संदेश दिया गया यह बड़ा सवाल है।

आयोजित शिविर में कुल 454 रजिस्ट्रेशन किए गए जिनमें 16 लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।वहीं 78 आवेदन प्राप्त हुए जिनको निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किए गए हैं।

इनका कहना

चार वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मेरा दाहिना पैर,कमर,रीढ़ की हड्डी एवं दाहिना हाथ टूट गए हैं। 4 वर्षों से विकलांग प्रमाण पत्र के लिए तीन बार जिला मेडिकल बोर्ड सीधी एवं दो बार इसी तरह में सिविर आया लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बना। पत्नी एवं तो छोटे बच्चे का भरण पोषण करना मेरे जिम्मे एल है।जमीन नहीं है हमारा परिवार एक एक दाने को मोहताज है।यहां भी मेडिकल बोर्ड नहीं है इसलिए निराश हूं।

राजकुमार साहू धनौली

मेरा बाया पैर कमर के पास से टूट गया है पूरा शरीर कांपता है चलने फिरने में असमर्थ हूं। उम्र 70 वर्ष है लेकिन विकलांग प्रमाण पत्र होने से कोई सहायता नहीं मिलती है मेरा कोई सहारा भी नहीं है।पत्नी बीमार रहती है उसकी भी उम्र 65 वर्ष है लेकिन आधार कार्ड में 50 वर्ष होने से उसे भी किसी योजना का लाभ नहीं मिलता है काफी परेशान हूं कलेक्टर साहब से फरियाद किया हूं।

हिंचलाल साहू बगैहा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के षड्यंत्र का 08 घंटे के भीतर पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार
अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के षड्यंत्र का 08 घंटे के भीतर पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस...

Share & Earn