---Advertisement---

Teachers day: नवोदय पब्लिक स्कूल कुकुड़ीझर में मनाया गया शिक्षक दिवस 

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Teachers day: नवोदय पब्लिक स्कूल कुकुड़ीझर में मनाया गया शिक्षक दिवस

 

Teachers Day: सीधी। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस को पूरे भारतवर्ष में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु राज्य के तिरुतनी नामक स्थान में हुआ था। और इन्हीं की याद में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े :- Flood: चुरहट बाजार में तेज बारिश से हुआ जल भराव, नगरीय प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :-  https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Teachers day: जहां 5 सितंबर सन 2024 दिन गुरुवार को सीधी जिला स्थित नवोदय पब्लिक स्कूल कुकुड़ीझर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में अपनी प्रस्तुतियां देते हुए अपने सभी शिक्षकों को उपहार भेंट करके सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

imgonline com ua resize Ti1EsrQBokKBCh News E 7 Live

Teachers day: गौरतलब है कि नवोदय पब्लिक स्कूल कुकुड़ीझर में विद्यालय संचालक राजकुमार गुप्ता के द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ऐसे में दिन गुरुवार दिनांक 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के दिन विद्यालय में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

IMG 20240906 003820 News E 7 Live
शिक्षक दिवस मनाते हुई शिक्षिकायें

 

Teachers day: कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका सुलेखा तिवारी के द्वारा किया जा रहा था; कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच की साज सज्जा एवं छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम की तैयारी में शिक्षिका अंकिता पाण्डेय सहित अन्य सभी शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग प्रदान किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही सभी छात्रों ने अपने शिक्षकों को उपहार भी दिए।

 

Teachers day: इस दौरान विद्यालय संचालक राजकुमार गुप्ता, वरिष्ट शिक्षिका प्राची गुप्ता, सुलेखा तिवारी, अंकिता पाण्डेय, अंकिता मिश्रा, क्षिप्रा सिंह चौहान एवं साक्षी द्विवेदी सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Report : Subhash Kumar Pandey 

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से जाएगा
अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से जाएगा

अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से...

Share & Earn