---Advertisement---

तीन मंत्रियों का इस्तीफा और कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करने की होगी मांग..

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सरकार से आंकड़ों पर नहीं तथ्यों पर बात करेगी कांग्रेस.. 

तीन मंत्रियों का इस्तीफा और कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करने की होगी मांग…

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति…

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो चुका है। उसके पहले सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई जिसमें में तय किया गया कि यह सत्र “आंकड़ों का खेल” नहीं बनने दिया जाएगा, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्गों से जुड़े सवालों पर सरकार से सीधे जवाब मांगने वाला होगा। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने इंदौर-भागीरथपुरा में कथित जल प्रदूषण से हुई मौतों के मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया।

इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की बात कही गई है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार चर्चा से बच रही है और जवाबदेही तय नहीं कर रही। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बजट का आकार बढ़ रहा है, लेकिन प्रदेश पर कर्ज का बोझ उससे भी ज्यादा है। कांग्रेस ने राज्य की वास्तविक आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

कांग्रेस ने प्रशासनिक विफलताओं के मुद्दे पर कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह से इस्तीफे की मांग उठाने का निर्णय लिया है। पार्टी का कहना है कि जवाबदेही तय किए बिना सुशासन का दावा खोखला है। इस बार कांग्रेस सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। चरणबद्ध तरीके से सभी मामलों पर सरकार को घेरा जाएगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मध्य प्रदेश में रोड एक्सिडेंट में 41 लोगों की हर दिन मौत कैसे? 9 विभागों को नोटिस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में रोड एक्सिडेंट में 41 लोगों की हर दिन मौत कैसे? 9 विभागों को नोटिस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में रोड एक्सिडेंट में 41 लोगों की हर दिन मौत कैसे? 9...

Share & Earn