---Advertisement---

तेज रफ्तार बल्कर हादसा, पहाड़ी से टकराकर पलटा वाहन, ड्राइवर गंभीर,रीवा रेफर की तैयारी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार बल्कर हादसा, पहाड़ी से टकराकर पलटा वाहन, ड्राइवर गंभीर,रीवा रेफर की तैयारी

एमपी के सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनाढ़ के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार से जा रहा एक बल्कर अनियंत्रित होकर पहाड़ी पर चढ़ गया और पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी मनोज साकेत ने बताया कि बल्कर रीवा की ओर से सीधी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकराते हुए पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक वाहन में फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद शुरू की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के माध्यम से घायल चालक को जिला अस्पताल सीधी लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रीवा रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जहा इस हादसे में घायल चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस को जांच में कठिनाई हो रही है। वहीं सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

वही पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात सुचारू रूप से चालू रह सके। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रीवा मे हो रही रसोई गैस की चोरी,वीडियो हो रहा वायरल
रीवा मे हो रही रसोई गैस की चोरी,वीडियो हो रहा वायरल

रीवा में गोदाम में ही हो रही सिलेंडर रिफिलिंग उपभोक्ता बोले- गैस चोरी होगी...

Share & Earn