---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल

उमरिया तपस गुप्ता(7999276090)

जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां जैन पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे एक ऑटो और बल्कर के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और बल्कर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में ऑटो चालक सतीश बैगा और उसमें सवार बलदेव बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल पाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घायल सतीश बैगा ग्राम खमरिया, थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी का निवासी है, जो पाली-गिंजरी में अपनी बुआ के यहां रहकर ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। वहीं दूसरा घायल बलदेव बैगा, थाना पाली के रौगड़ गांव का रहने वाला है, जो स्वयं भी ऑटो चालक बताया जा रहा है।

हादसे के बाद एक और गंभीर पहलू सामने आया। घायल के परिजन राजा परस्ते ने आरोप लगाया कि पाली अस्पताल में समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि करीब दो घंटे तक एंबुलेंस के लिए इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन सुविधा नहीं मिली। अंततः उन्हें खुद के साधन से ही घायल को शहडोल ले जाने के लिए कहा गया। इस लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

https://youtu.be/s-tKPlvViBg?si=DM_4LOK27ow4tyF2

वहीं हादसे के बाद बल्कर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ऑटो और बल्कर की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चुनावी जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौराहे पर मनाया जश्न
चुनावी जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौराहे पर मनाया जश्न

चुनावी जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौराहे पर मनाया जश्न उमरिया...

Share & Earn