---Advertisement---

चंदिया के स्कूल की लैब में चोरी, अज्ञात चोरों ने 30 हजार से अधिक का सामान उड़ाया

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

चंदिया के स्कूल की लैब में चोरी, अज्ञात चोरों ने 30 हजार से अधिक का सामान उड़ाया

उमरिया तपस गुप्ता (799926090)

चंदिया थाना क्षेत्र में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चंदिया की व्यावसायिक लैब में चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात अज्ञात चोर लैब का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कई जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए। सुबह स्टाफ ने कमरे का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मिल रही जानकारी के अनुसार लैब से चोरों ने मशीन,  एड्रेस पीस, वैक्यूम क्लीनर, सीसीटीवी कैमरा सेट के साथ डीवीआर, 19 इंच का एलईडी मॉनिटर, इलेक्ट्रिक वेट मशीन, कैलकुलेटर, दो स्टूल और दो एडजेस्टेबल लाइट सहित अन्य सामग्री चोरी कर ली। इन सभी सामानों की संयुक्त कीमत लगभग 30,120 रुपये बताई गई है। घटना के बाद लैब में बिखराव की स्थिति मिली और कई जगह ताले तथा बॉक्स टूटे हुए पाए गए।

बताया जाता है कि व्यावसायिक लैब में छात्रों के प्रशिक्षण के लिए जरूरी उपकरण रखे थे। चोरी के कारण लैब गतिविधियों पर असर पड़ेगा। घटना के बाद स्टाफ और छात्रों में भी चिंता का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा मजबूत करने की बात कही है।

चंदिया पुलिस ने स्कूल प्रशासन की शिकायत पर अपराध क्रमांक 34/25 दर्ज किया है। धारा 331(4),305(e) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण बनाया गया है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी जांच और फिंगरप्रिंट के आधार पर चोरों का सुराग तलाशा जा रहा है।

चंदिया थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला ने  बताया कि विद्यालय में चोरी हुई है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान के लिए टीम काम कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ शुरू कर दी गई है ताकि किसी संदिग्ध की गतिविधि का पता लग सके।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सिंगरौली बच्ची हत्याकांड,महिला ने भतीजी को गला दबाकर मार डाला, पति और देवरानी पर अवैध संबंध का शक
सिंगरौली बच्ची हत्याकांड,महिला ने भतीजी को गला दबाकर मार डाला, पति और देवरानी पर अवैध संबंध का शक

सिंगरौली बच्ची हत्याकांड,महिला ने भतीजी को गला दबाकर मार डाला, पति और देवरानी पर...

Share & Earn