---Advertisement---

Transfer:उप निरीक्षक इंद्रराज सिंह को कमर्जी थाना की कमान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Transfer:उप निरीक्षक इंद्रराज सिंह को कमर्जी थाना की कमान

Transfer:सीधी जिले के कमर्जी थाना में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थाना प्रभारी की पदस्थापना की गई है। अमिलिया थाना में पदस्थ रहे उप निरीक्षक इंद्रराज सिंह को कमर्जी थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं प्रशिक्षण डीएसपी के रूप में कमर्जी थाना का दायित्व संभाल रहे सुजीत कड़वे की विदाई की गई।

गौरतलब है कि डीएसपी सुजीत कड़वे को छह माह के प्रशिक्षण काल के लिए कमर्जी थाना की जिम्मेदारी दी गई थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयां की गईं।

विदाई अवसर पर थाना स्टाफ द्वारा श्री कड़वे के कार्यों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं नए थाना प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रराज सिंह ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn