---Advertisement---

Mp news:मऊगंज बस स्टैंड पर ट्रक-ठेला भिड़ंत, गुस्से में ठेला संचालक ने चलाए पत्थर

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:मऊगंज बस स्टैंड पर ट्रक-ठेला भिड़ंत, गुस्से में ठेला संचालक ने चलाए पत्थर

Mp news : मऊगंज बस स्टैंड के पास शनिवार दोपहर एक मामूली सड़क हादसा बड़ा विवाद बन गया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री युवा अन्य दूत योजना का मिनी ट्रक खाद्यान्न लेकर बनपाड़र समिति जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे ट्रक जैसे ही अजंता होटल के सामने पहुंचा, उसी दौरान सड़क किनारे खड़े केले के ठेले से टकरा गया।

टक्कर से ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर ठेला संचालक प्रमोद जायसवाल भड़क गया और गुस्से में आकर मिनी ट्रक पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से ट्रक के शीशे और गाड़ी के अन्य हिस्सों को भी नुकसान हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना के बाद ट्रक चालक ने कोई विवाद न करते हुए समझदारी दिखाई और तुरंत वाहन को लेकर मऊगंज थाने पहुंच गया। चालक के सहयोगी तसौवर खान ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बस स्टैंड पर भीड़ अधिक थी, और ट्रक निकालने के प्रयास में अनजाने में ठेले से टक्कर हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि टक्कर से ठेला जरूर क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन पत्थर फेंकने से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी है। थाना प्रभारी मऊगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में अक्सर ट्रक और भारी वाहनों की आवाजाही से छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn