---Advertisement---

उमरिया के युवा कार्यकर्ताओं का भोपाल में प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

उमरिया के युवा कार्यकर्ताओं का भोपाल में प्रदर्शन, कई गिरफ्तार

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गुरुवार को भोपाल में हुए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग कार्यालय के घेराव के लिए आयोजित इस आंदोलन में बिरसिंहपुर पाली ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश तिवारी और जिला महासचिव शनू प्रकाश उपाध्याय अपने साथियों के साथ सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

S.I.R. में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। आंदोलन के दौरान प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक एक बूथ–10 यूथ मॉडल के संकल्प को दोहराया गया। युवाओं ने शपथ ली कि वे आमजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे और हर स्तर पर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जोश से भरे नारों से माहौल गूंज उठा। दम है कितना जेल में तेरी, देख लिया है, देखेंगे और हमें डराया नहीं जा सकता जैसे नारों से कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला। युवा कांग्रेस का कहना है कि S.I.R. को लेकर चुनाव आयोग और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर गंभीर सवाल है। इसी मुद्दे को लेकर IYC अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता भोपाल की सड़कों पर उतरे थे।

विरोध प्रदर्शन बढ़ने पर पुलिस ने रास्ता रोकने की कोशिश की और हालात तनावपूर्ण हो गए। बताया गया कि भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और लाठीचार्ज भी किया गया। कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सीधे केंद्रीय जेल, भोपाल भेजा गया।

इस कार्रवाई को लेकर उमरिया के कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है।

युवा नेताओं ने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ध्यान रखें, क्योंकि वोट चोरों के खिलाफ यह संघर्ष न रुकेगा और न झुकेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में आंदोलन और तेज होगा तथा जिले से लेकर राजधानी तक युवा कांग्रेस अपनी भूमिका और सशक्त तरीके से निभाएगी। उमरिया से शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह शुरुआत है, संघर्ष जारी रहेगा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn