---Advertisement---

उमरिया का गौरव बना सेंट जोसेफ स्कूल, श्रीराम गौतम ने 12वीं में किया जिला टॉप

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

उमरिया का गौरव बना सेंट जोसेफ स्कूल, श्रीराम गौतम ने 12वीं में किया जिला टॉप

उमरिया तपस गुप्ता(7999276090)

जिले के लिए गर्व का क्षण तब सामने आया जब विंध्य कॉलोनी स्थित सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल कुरिहा के छात्र श्रीराम गौतम ने कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में 465 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले का नाम रोशन कर दिया है।

श्रीराम गौतम, जो कि चंद्र प्रकाश गौतम के पुत्र हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कलेक्ट्रेट में उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं।

सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और बेहतर मार्गदर्शन को साबित किया है। स्कूल के प्राचार्य ने श्रीराम की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि विद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है, जिसका परिणाम आज इस रूप में सामने आया है।

वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने भी श्रीराम गौतम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों का कहना है कि श्रीराम शुरू से ही एक मेहनती और लगनशील छात्र रहे हैं, जिन्होंने हर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि से जहां स्कूल का नाम रोशन हुआ है, वहीं जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी यह एक प्रेरणा बन गई है कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपद बनास हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपद बनास हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा

दर्दनाक अग्निकांड में तीन मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...

Share & Earn