---Advertisement---

unique wedding:एमपी में हुई अनोखी शादी विदेश से आए दुल्हन और दूल्हा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

unique wedding: स्विट्जरलैंड का दूल्हा और जर्मनी की दुल्हन शिवपुरी में हुए एक दूसरे के साथ 

unique wedding: स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिवपुरी में एक दूसरे के हो गए। आध्यात्मिक गुरु डॉ रघुवीर सिंह गौर के सानिध्य में इस चर्चित शादी में बड़ी संख्या में हस्तियां मौजूद रही। मार्टिन शेरवानी में ओर उलरिके लहंगा पहन कर भारतीय दूल्हा दुल्हन लग रहे थें। भारतीय परम्परा के अनुसार वैदिक मन्त्रो के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। इस शादी में करीब आधा दर्जन विदेशी मेहमान भी शामिल हुए।

दरअसल दूल्हा ओर दुल्हन करीब 5 वर्ष से गुरु रघुवीर सिंह से जुड़े हुए हैं और अध्यात्म व सनातन से बहुत प्रभावित है,इसी कारण उन्होंने भारत में शादी करने का मन बनाया था। उलरिके ओर मार्टिन भारतीय पद्यति से शादी को लेकर बहुत उत्साहित दिखे।

अब दो दिन शिवपुरी में रहने के बाद दोनों दिल्ली में दो दिन बिताने के बाद स्विट्जरलैंड रवाना होंगे। गुरु रघुवीर सिंह ने बताया कि वे भारतीय संस्कृति से इराक जैसे देश में भी 26 जोड़ो की शादी करा चुके है।इस शादी से विदेशों में पाणिग्रहण संस्कार का महत्व प्रसारित होगा और विदेशी भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित होंगे।

डॉ रघुवीर सिंह गौर,आध्यात्मिक गुरु

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn