---Advertisement---

उपार्जन केंद्र प्रभारी चौफाल को निलंबित करने के निर्देश

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

सीधी जिले के चौफाल स्थित गेहूं खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। कलेक्टर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपार्जित गेहूं खुले में रखा गया था, जिससे बारिश/नमी के कारण बड़ी मात्रा में गेहूं भीग गया। इस अव्यवस्था के चलते किसानों की उपज को नुकसान पहुंचा है।

निरीक्षण में यह भी स्पष्ट हुआ कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गई थीं, जबकि इस संबंध में पूर्व में निर्देश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र प्रभारी  शैलेन्द्र सिंह चौहान को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित प्रभारी से कराई जाएगी।

कलेक्टर ने जिले के सभी उपार्जन केंद्रों को निर्देशित किया है कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए तत्काल आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो और किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा हो सके।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी: बहरी तहसील को मिले नए तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला ने संभाला पदभार
सीधी: बहरी तहसील को मिले नए तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला ने संभाला पदभार

संवाददाता-:अनिल शर्मा सीधी जिले की बहरी तहसील को नए तहसीलदार के रूप में हिमांशु...

Share & Earn