---Advertisement---

Upnews:डीजे डांस विवाद में बहे थे खून, बदले की आग में चाकुओं से गोदकर मिर्मम हत्या

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Upnews:डीजे डांस विवाद में बहे थे खून, बदले की आग में चाकुओं से गोदकर मिर्मम हत्या

Upnews:शामली जिले में 12वीं के छात्र अरशद उर्फ असद की निर्मम हत्या के मामले में कांधला पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों हिमांशु और कार्तिक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है.

1 फरवरी 2026 की घटना

पुलिस के अनुसार, यह हत्या आपसी रंजिश और डीजे पर डांस को लेकर हुए पुराने विवाद का नतीजा था, जो धीरे-धीरे खूनी रूप ले लिया. 1 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 2 बजे अरशद उर्फ असद पुत्र सलीम, निवासी ग्राम ईस्सोपुर टील अपने गांव के ही युवक विराट पुत्र नीटू के साथ मोटरसाइकिल से गांव के बाहर एक दुकान पर पहुंचा था. इस दौरान वहां पहले से मौजूद कार्तिक पुत्र राजू और हिमांशु पुत्र संजय ने अरशद पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए.

गंभीर रूप से घायल अरशद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांधला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी, स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और मौके से एक अवैध तमंचा (315 बोर) भी बरामद किया था.

4–5 महीने पहले हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक अरशद और आरोपी हिमांशु दोनों मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, ईस्सोपुर टील में कक्षा 12 के छात्र थे. करीब 4–5 महीने पहले डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. इसके बाद 1 जनवरी 2026 को अरशद और मिलन ने अपने साथियों के साथ हिमांशु और कार्तिक के साथ मारपीट की थी, जिसमें कार्तिक घायल हो गया था.

Upnews:पुलिस के अनुसार इसी रंजिश में बदला लेने के इरादे से हिमांशु ने घर से चाकू और कार्तिक ने तमंचा उठाया. पेट्रोल भरवाने के लिए जाते समय दोनों को गांव के बाहर दुकान पर अरशद मिल गया. कार्तिक ने अरशद को पकड़ लिया और हिमांशु ने उस पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया.इस हत्याकांड को लेकर एसपी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले आरोपियों से पूछताछ जारी है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn