---Advertisement---

विधायक सिहावल की अध्यक्षता में 19 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह समारोह

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

विधायक सिहावल की अध्यक्षता में 19 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह समारोह

सीधी, 18 अप्रैल 2026।

जनपद पंचायत सिहावल परिसर में 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सिंह, जनपद पंचायत सिहावल अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिंह तथा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह उपस्थित रहेंगे।

आयोजन के दौरान कुल 85 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी, जिससे नवविवाहित दंपतियों को आर्थिक संबल मिल सके।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री धनंजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें परशुराम जयंती से पहले अमिलिया में अलर्ट,शांति समिति की बैठक, पुलिस ने संभाली कमान
परशुराम जयंती से पहले अमिलिया में अलर्ट,शांति समिति की बैठक, पुलिस ने संभाली कमान

परशुराम जयंती से पहले अमिलिया में अलर्ट,शांति समिति की बैठक, पुलिस ने संभाली कमान...

Share & Earn