---Advertisement---

विश्वस्तरीय अंडर -20 एशियाई खेल 2026-दुबई में आयोजित 100 मीटर खेल में भारत से मुकेश गुप्ता ने प्राप्त किया चौथा स्थान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

विश्वस्तरीय अंडर -20 एशियाई खेल 2026-दुबई में आयोजित 100 मीटर खेल में भारत से मुकेश गुप्ता ने प्राप्त किया चौथा स्थान

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम का प्रयास,मुकेश ने जताया आभार

मुकेश का अपने निज निवास आगमन पर चाहने वालो ने गाजे बाजे के साथ निकाली स्वागत रैली, बांट रहे बधाई

निधपुरी के लाल ने रचा इतिहास, क्षेत्र में खुशी की लहर

सीधी जिले मझौली जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत धुआंडोल के ग्राम निधपुरी निवासी मुकेश गुप्ता एक अत्यंत गरीब परिवार के है । इनके पिता रामसजीवन गुप्ता जो एक अत्यंत गरीब है किसानी के साथ में एक छोटा सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है मुकेश गुप्ता तीन भाईयों में सबसे छोटे है इनके शिक्षा की बात करें तो भदौरा के हायर सेकेण्डरी स्कूल से हुआ,बचपन से ही इनकी रुचि खेल के प्रति ज्यादा देखी गई जिसको लेकर स्कूल से भी इन्हे खेल जगत में अग्रसर कर प्रोत्साहित किया जाता रहा ।

विधानसभा स्तर में जब इन्होंने खेल में भाग लेकर अपने कौशल को प्रदर्शित किया तब मुख्यातिथि के रूप में धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम उपस्थित थे।इनके कार्य कौशल को देखते हुए आगे की संपूर्ण जिम्मेवारी अपने ऊपर ली और आज यह नतीज निकला की मुकेश गुप्ता अपने कठिन परिश्रम से विश्वस्तरीय खेल में भाग लेने पहुंचे। दिनांक 22 मार्च में अंडर 20 एशियाई खेल 2026 में दुबई में आयोजित खेल 100 मीटर दौड़ में भारत की भाग लेकर 10.21 सेकंड में चौथा स्थान प्राप्त किया।

मुकेश गुप्ता आज अपने निज निवास ग्राम निधपुरी पहुंचे जिनके परिजन एवम् इष्ट मित्रों सहित उनका भव्य स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ,क्षेत्र में खुशी की लहर है बधाई देने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें “दो पहाड़, घना जंगल और अटूट आस्था,मां कोटमहिन के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, ‘बीमारी विदाई’ की परंपरा बनी चर्चा का केंद्र”
“दो पहाड़, घना जंगल और अटूट आस्था,मां कोटमहिन के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, ‘बीमारी विदाई’ की परंपरा बनी चर्चा का केंद्र”

“दो पहाड़, घना जंगल और अटूट आस्था,मां कोटमहिन के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, ‘बीमारी...

Share & Earn