Vivo V80 Lite 5G हुआ लॉन्च, 10,000mAh की दमदार बैटरी और IP69 रेटिंग से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo कम्पनी ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G को मलेशियाई बाजार में लॉन्च कर दिया है। जहाँ इस कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, हाई-ब्राइटनेस AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की विशाल बैटरी है। वही इसके अलावा डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
Vivo V80 Lite 5G की कीमत और वेरिएंट
Vivo V80 Lite 5G को मलेशिया देश में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज, 6GB रैम और 256GB स्टोरेज तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्पों में पेश भी किया गया है। अब फोन Afterglow Pink, Emerald Green और Dawn Black जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार अब इसकी कीमत RM9,999 बताई गई है और इसे मलेशिया में Vivo की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले
इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K हाई-ब्राइटनेस AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में 8GB तक फिजिकल रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। अब इसके अलावा फोन 16GB तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। मनुस्य के आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें TÜV सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा
इस कैमरे मे फोटोग्राफी के लिए Vivo V80 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जहा इसमें 50MP का Sony मुख्य सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है जबकि दूसरा 2MP सेंसर f/2.4 अपर्चर वाला है। इस फोन के रियर कैमरे में पोर्ट्रेट, नाइट, पैनोरमा, प्रो, स्लो-मोशन और टाइम-लैप्स जैसे कई कैमरा मोड मिलते हैं।
वीवो के इस फोन मे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वीवो कंपनी ने इसमें aspheric लेंस का इस्तेमाल किया है, जिससे फोकस और इमेज शार्पनेस बेहतर होने की उम्मीद है।
10,000mAh की बड़ी बैटरी
Vivo V80 Lite 5G का सबसे खास फीचर मे इसकी 10,000mAh बैटरी है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi
इस फोन मे 2.4GHz/5GHz, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB 2.0 जैसे विकल्प मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन 224 ग्राम और मोटाई 8.59mm है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग इसे और खास बनाती हैं।