---Advertisement---

Crime News: महिला की हत्या कर खेत में दफनाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

Crime News: महिला की हत्या कर खेत में दफनाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

उमरिया 

Crime News: नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहपुर के अमरहा हार में एक महिला का शव खेत में दबा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मीना बाई सिंह (40 वर्ष) पति स्व. नारायण सिंह, निवासी सेमरिहा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

Crime News:मृतका के भाई पुरुषोत्तम सिंह ने 23 अप्रैल को थाने में बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल की रात से बहन का मोबाइल बंद था और उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पड़ोसियों द्वारा बहन के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनने की सूचना भी उन्हें मिली थी, जिसके बाद उन्होंने ससुराल में जाकर देखा, लेकिन मीना बाई वहां नहीं मिली।

Crime News: 26 अप्रैल को बकरी चराने गए ग्रामीणों ने खेत में जमीन के भीतर शव दफन होने और कुत्तों द्वारा उसे नोचने की घटना देखी। इसकी सूचना तत्काल गांव वालों और मृतका के भाई को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

Crime News: मृतका के भाई ने अपनी बहन के देवर चिंतामणी सिंह गोड़, देवरानी मधु सिंह गोड़ और ससुर राम विशाल सिंह पर हत्या कर शव को खेत में दबाने का आरोप लगाया है।

Crime News: थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों से घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें फंक्शन में जलवा दिखाने लहराई बंदूक से निकली गोली पेट में धंसी, युवती की मौत
फंक्शन में जलवा दिखाने लहराई बंदूक से निकली गोली पेट में धंसी, युवती की मौत

फंक्शन में जलवा दिखाने लहराई बंदूक से निकली गोली पेट में धंसी, युवती की...

Share & Earn