किताब के पन्ने जैसा खुलेगा यह Xiaomi 18 Fold, 2:1 स्क्रीन और स्पोर्टी कैमरा डिजाइन से मचाएगा तहलका

किताब के पन्ने जैसा खुलेगा यह Xiaomi 18 Fold, 2:1 स्क्रीन और स्पोर्टी कैमरा डिजाइन से मचाएगा तहलका

सितंबर के महीने में लॉन्च होने की उम्मीद, अल्ट्रा-थिन बेजल और ‘वेस्ट फील्ड रेड’ कलर में दिखेगा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन

 Xiaomi अपने अगली पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi 18 Fold को लेकर सुर्खियों में है। इस कंपनी के सीईओ लेई जून की ओर से फोन के बारे में शुरुआती जानकारी सामने आने के बाद टेक बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई है।जहा Xiaomi 18 Fold में कंपनी ने फोल्डेबल फोन के पारंपरिक डिजाइन से अलग हटकर 2:1 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन देने की तैयारी की है। वही इसे किताब के पन्ने के आकार से प्रेरित बताया जा रहा है। फोन के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

2:1 स्क्रीन बनेगी खासियत

Xiaomi 18 Fold की अब सबसे बड़ी खासियत इसका करीब 2:1 आस्पेक्ट रेशियो होगा। जहा कंपनी का दावा है कि यह डिजाइन पढ़ने और रोजमर्रा के कामों के लिए ज्यादा प्राकृतिक अनुभव दे सकता है। वही फोल्ड होने के बाद बाहरी स्क्रीन और खुलने पर अंदर की मुख्य स्क्रीन दोनों को इसी अनुपात के आसपास डिजाइन किया गया है।

वही इस स्क्रीन का फायदा खास तौर पर ई-बुक, पीडीएफ, डॉक्यूमेंट, वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट जैसे कामों में मिल सकता है। वहीं वीडियो देखने के दौरान भी स्क्रीन पर कंटेंट को बेहतर तरीके से फिट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

अल्ट्रा-थिन बेजल और प्रीमियम डिजाइन

इस फोन के चारों तरफ बेहद पतले बेजल दिए जाने की बात सामने आई है। जहा इसके कोनों को घुमावदार और पतले अंडाकार डिजाइन में तैयार किया गया है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने पर ज्यादा आरामदायक महसूस हो सकता है। इस फोल्डेबल डिजाइन के बावजूद कंपनी ने इसे स्लिम और कॉम्पैक्ट रखने पर जोर दिया है।

स्पोर्टी कैमरा मॉड्यूल और नया रेड कलर

Xiaomi 18 Fold के पिछले हिस्से पर स्पोर्टी डेको कैमरा मॉड्यूल देखने को अब मिलेगा। वही कैमरा क्लस्टर के चारों ओर फ्लैट और तिरछा मेटल फ्रेम दिया गया है, जो फोन को प्रीमियम और आधुनिक लुक देता है। अब इसके अलावा ‘वेस्ट फील्ड रेड’ नाम का नया कलर विकल्प भी आकर्षण का केंद्र होगा।

हालांकि अब इस फोन की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा सेंसर, बैटरी और भारत में उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी की आधिकारिक लॉन्च घोषणा के बाद इन फीचर्स की तस्वीर साफ होगी।

Leave a Comment