जनसुनवाई में पहुंची जनता, कलेक्टर के सामने रख रही अपनी समस्याएं।

सिहावल से इस वक्त की बड़ी खबर—जनसुनवाई में पहुंची जनता, कलेक्टर के सामने रख रही अपनी समस्याएं।

सिहावल में खंड स्तरीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद

जिला कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में जनसुनवाई जारी

सिहावल। खंड स्तरीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन सिहावल विकासखंड में किया जा रहा है। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंच रहे आमजन अपनी समस्याएं सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष रख रहे हैं। कलेक्टर द्वारा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर विकास मिश्रा दो दिवसीय दौरे पर सिहावल विकासखंड में रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की स्थिति का जायजा लेंगे।

Leave a Comment