धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया ध्वजारोहण

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया ध्वजारोहण, टमसार विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टमसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर क्षेत्र के एसडीएम सागर जैन जनपद सदस्य जमुनी देवी,मण्डल महामंत्री राजकुमार तिवारी वीईओ रविचन्द्र दास बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी प्राचार्य रामपाल सिहं के साथ जनप्रतिनिधि ,नेता, गणमान्य नागरिक, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कुंवर सिंह टेकाम छात्र-छात्राओं के साथ विशेष भोज में भी शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment