नेऊर नदी उफान पर, थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
कुसमी। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत टमसार की नेऊर नदी इन दिनों लगातार बारिश के चलते उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं और वाहनों को नदी में पानी के तेज बहाव के बीच से पार न करें।
थाना प्रभारी ने विशेष रूप से वाहन चालकों और ग्रामीणों से अपील की है कि पानी अधिक होने की स्थिति में नदी पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि तेज बहाव में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस द्वारा भी क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी को बारिश के दौरान नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।