संत शिरोमणि रविदास जी की पावन स्मृति में निकली कलश वंदन यात्रा, गरिमापूर्ण आयोजन के साथ पहुंची मेड़रा 

सीधी जिले के जनजातीय कार्य विभाग, सीधी के आदेशानुसार एवं विभागीय मंशानुरूप संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के समतामूलक, मानवतावादी एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित कलश वंदन यात्रा का आज गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन हुआ। यात्रा शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास, मड़वास से प्रारंभ होकर निर्धारित पड़ाव शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास, मेड़रा में सायं 5 बजे सकुशल पहुँची।

 

यात्रा के दौरान अनुशासन, श्रद्धा एवं सेवाभाव का विशेष वातावरण देखने को मिला। विभाग द्वारा निर्धारित सभी दायित्वों एवं अपेक्षाओं का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया गया। छात्रावास परिवार की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

 

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास, मड़वास के अधीक्षक राघवेंद्र अहिरवार एवं शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास, टिकरी के अधीक्षक हिमांशु शुक्ला का विशेष योगदान रहा। दोनों अधीक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता, अनुशासन एवं सेवाभाव के साथ करते हुए विभागीय मंशा को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी महाराज के उस महान विचार को समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया गया, जिसमें समानता, बंधुत्व, सामाजिक समरसता और मानव-मर्यादा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता एवं समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

 

यह यात्रा मात्र धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि संत रविदास जी के समतामूलक समाज के स्वप्न और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी सहभागी छात्रावास परिवार एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Comment