वर्ष 2026 में थाना अमिलिया क्षेत्र से लापता हुई सभी 15 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया गया सुपुर्द
सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में थाना अमिलिया पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब* किया गया है।
प्रकरण क्रमांक 01 — 16 वर्षीय बालिका सुरक्षित दस्तयाब
थाना अमिलिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में 16 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश किए जाने के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अमिलिया पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को 03 सितंबर 2026 को ग्राम पिपराही, थाना मऊगंज क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब किया।
दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालिका को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
थाना अमिलिया में *धारा 137(2) बीएनएस* के तहत दर्ज दूसरे प्रकरण में 17 वर्षीय बालिका के लापता होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा बालिका के जाने के संबंध में तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि बालिका को बस के माध्यम से भोपाल की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर *भोपाल पुलिस से समन्वय* स्थापित कर तत्काल टीम को भोपाल रवाना किया गया।
थाना अमिलिया पुलिस की तत्परता एवं भोपाल पुलिस के सहयोग से बालिका को *07 सितंबर 2026 को चौकी सुखी सेवनिया, थाना बेरसिया, भोपाल से सुरक्षित दस्तयाब* कर थाना अमिलिया लाया गया।
बालिका को आवश्यक प्रक्रिया के बाद *08 सितंबर 2026* को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।
वर्ष 2026 में थाना अमिलिया की महत्वपूर्ण उपलब्धि
थाना अमिलिया में *वर्ष 2026 के दौरान नाबालिग बालिकाओं के अपहरण/लापता होने के कुल 15 प्रकरण* दर्ज किए गए। थाना पुलिस द्वारा सभी प्रकरणों में लगातार प्रयास एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए *सभी 15 नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब* कर लिया गया है।
आज दिनांक 08 सितंबर 2026 तक थाना अमिलिया में किसी भी नाबालिग बालिका की दस्तयाबी शेष नहीं है।
सीधी पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, अंतर-जिला पुलिस समन्वय तथा संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जा रही है।
निरीक्षक राकेश बैस, थाना प्रभारी अमिलिया; सउनि पुरुषोत्तम पाठक; प्रआर. 46 राजेन्द्र सिंह; आर. 260 दीपेन्द्र सिंह; प्रआर. 47 लोकेन्द्र सिंह; आर. 231 अभिषेक चौधरी; आर. 486 बंशलाल सिंह एवं आर. कृष्णमुरारी, साइबर सेल टीम।