सामाजिक सरोकार से जनकल्याण तक,संदीपनि विद्यालय में विचार गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
सामाजिक जागरूकता, जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर 11 सितंबर 2026 को संदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर नैकिन में विचार गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जय मां भारतीय जनकल्याण सेवा समिति रामपुर नैकिन के कार्यकारी अध्यक्ष रूपेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने के साथ समाज में जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। गोष्ठी में प्रशासन, शिक्षा, न्याय, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर न्यायालय के मजिस्ट्रेट अहरम खान, अनुविभागीय अधिकारी रामपुर नैकिन अजय शर्मा, प्रचार महाविद्यालय रामपुर नैकिन के डॉ. केपी आजाद, नायब तहसीलदार एमके द्विवेदी सहित पूर्व प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, विद्यालय प्राचार्य बद्री शर्मा, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के सीईओ डॉ. हरीश केसरवानी मौजूद रहे।
इसके अलावा डॉ. माया सिंह, डॉ. केपी पांडे, डॉ. अभिषिखा नामदेव, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र मिश्रा, एडवोकेट गौरी शंकर गर्ग, एडवोकेट अजय भारती, समाजसेविका प्रियंका सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, पीयूष पांडे, सचिन निगम, शिक्षक आशुतोष द्विवेदी, निधि तिवारी, डॉ. पांडे, सीमा सिंह सहित अन्य समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विचार गोष्ठी के दौरान उपस्थित अतिथियों और समाजसेवियों ने सामाजिक जागरूकता, जनकल्याण तथा समाज के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने समाज के विकास में सामूहिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस दौरान सामाजिक संगठनों, प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा समाजहित के कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि सामाजिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।