छात्रों की गूंज को मुख्यमंत्री ने कहा झूठ की गूंज

कांग्रेस के बड़े और दिग्गज नेता राहुल गांधी का जब से मध्य प्रदेश में आगमन हुआ है तब से लेकर उनका विरोध किया जा रहा है जहां प्रदेश के मुखिया भी इसे अब अछूते नहीं रह गए हैं।

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी उन पर निशाना साधा है जहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ बताया। 

जहा उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने विषय के प्रति लापरवाह नजर आए और बिना तैयारी बच्चों व युवाओं से संवाद किया। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने एजेंडे के आधार पर जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया।

वही अब उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात होनी चाहिए। यादव के मुताबिक, सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न सरकारी पहलों से मध्य प्रदेश में ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है।

 

Leave a Comment