भूमि पूजन के 2 वर्ष बाद भी नहीं बनी पनिहा से पथरौला पहुंच मार्ग की सड़क

भूमि पूजन के 2 वर्ष बाद भी नहीं बनी पनिहा से पथरौला पहुंच मार्ग की सड़क

आधा दर्जन ग्रामों के ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे कीचड़ से हो रहे परेशान

संजय सिंह मझौली

             जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत कई सड़कों का भूमि पूजन कर औपचारिक शुरुआत भी कर दी गई है लेकिन बाद में उन कार्यों को पूरा नहीं किया गया है अब वही अधूरे कार्य ग्रामीणों की परेशानी का सबक बने हुए हैं। कुछ इसी तरह के मामला पनिहा से पथरौल पहुंच मार्ग का है। 

ग्रामीणों के मुताबिक उक्त मार्ग की स्वीकृति वर्ष 2024 में हो गई है जो मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के तहत स्वीकृत किया गया है एवं निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को बनाया गया है।सड़क निर्माण का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा वर्ष 2024 में ही कर दिया गया था एवं निर्माण एजेंसी के द्वारा लगभग स्वीकृत मार्ग के आधे हिस्से में मिटटी करण का कार्य किया गया है फिर उस कार्य को दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं किया गया है।

इस बरसात में वही मिट्टीकरण का कार्य ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना है क्योंकि मिट्टी करण की वजह से बहुत अधिक कीचड़ हो गया है जिससे आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जो सड़क ग्रामीणों के सुविधा के लिए स्वीकृत कराई गई थी वही सड़क निर्माण एजेंसी के लापरवाही के चलते अभिशाप साबित हो रही है।

इन ग्रामों के ग्रामीण हो रहे परेशान

उपरोक्त सड़क के कीचड़ से ग्राम पथरौला,धनिगवां पूर्वी टोला एवं पश्चिम टोला, कोलगढ़,पनिहा,जमुना नंबर 01,विजय घाट,नारो तक के ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों का आवागमन होता है जिन्हें कीचड़ के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिम्मेदार नहीं रिसीव कर रहे फोन

मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मझौली से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

इनका कहना

सड़क में जब मिट्टीकरण नहीं हुआ था तो इतना कीचड़ नहीं होता था ग्रामीण आराम से बरसात में आवा गवन जारी रहता था लेकिन अब कीचड़ से काफी परेशानी होती है।स्कूली बच्चे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

आशीष गुप्ता ग्रामीण

ग्रामीणों की सुविधा के लिए स्वीकृति सड़क निर्माण एजेंसी के लापरवाही के चलते अभिशाप बन गई है।खासकर स्कूली बच्चों के लिए।

पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता ग्रामीण

भूमि पूजन के बाद दो वर्ष तक कार्य पूर्ण न करना प्रशासनिक उदासीनता है जिस पर जिम्मेदारों को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

केदारनाथ गुप्ता ग्रामीण

सिर्फ कार्य स्वीकृति कराना बड़ी बात नहीं है, उसका लाभ क्षेत्रीय लोगों को मिले यह प्राथमिकता होनी चाहिए।

ओमप्रकाश गुप्ता ग्रामीण

Leave a Comment