सीआरपी जवान ने 4 वर्ष के बच्ची के साथ किया दरिंदगी
पहुंचा जेल के सलाखों में
मझौली
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है जहां एक सी आर पी जवान ने पड़ोस के चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी किया है जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में पहुंचा दिया गया है।
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक घटना दिनांक 14 अगस्त 2026 को घटित की गई जहां आरोपी जिसकी उम्र 59 वर्ष निवासी थाना व तहसील मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश जो केंद्रीय सुरक्षा बल (सी आर पी)में अधीक्षक के पद पर पदस्थ है।उन्होंने 3 वर्ष 11 माह की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए दुराचार कर मानवता को शर्मसार किया है।घटना के बाद रोती बिलखती बच्ची अपने मां को घटना के बारे में बताया तब उसने सभी परिजनों को घटना की जानकारी दी । फिर दूसरे दिन 15 अगस्त 2026 को थाना मझौली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जहां अपराध क्रमांक 567/26 बीएन एसएस की धारा 65(2) 5(M)/6 पास्को के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां में उसे न्यायालय ने जिला जेल सीधी भेज दिया गया है।
इनका कहना
घटना के बारे में थाने में शिकायत की गई थी जिसके आधार पर जांच विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जिला जेल भेज दिया गया है।
विशाल शर्मा थाना प्रभारी मझौली