निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी! ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा ₹40,000 तक का अनुदान
मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) की ई-स्कूटर अनुदान योजना-2024 के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बड़ी राहत दी जा रही है।
योजना के तहत पात्र निर्माण श्रमिकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर 50% तक का अनुदान, अधिकतम ₹40,000 तक दिए जाने का प्रावधान है।
इस योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को आवागमन के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती साधन उपलब्ध कराना है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकेगा।
कौन ले सकता है लाभ?
पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक योजना के नियमों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप निर्माण श्रमिक हैं या आपके परिवार/परिचित में कोई पंजीकृत निर्माण श्रमिक है, तो यह जानकारी जरूर साझा करें।
पूरी खबर के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें और पात्रता व आवेदन से जुड़ी जानकारी जरूर देखें।