चोरी गए ट्रैक्टर को 48 घंटे में मझौली पुलिस ने किया बरामद

चोरी गए ट्रैक्टर को 48 घंटे में मझौली पुलिस ने किया बरामद

दो आरोपी गिरफ्तार

संजय सिंह मझौली

       जिले के थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम पांड़ में 8 अगस्त 2026 की दरमियानी रात एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था जिसे मझौली पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर दो आरोपियों के साथ ट्रैक्टर बरामद कर लिया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संतोष तिवारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त की दरमियानी रात अरविंद साहू पिता राम निहोरे साहू निवासी ग्राम पांड़ थाना मझौली जिला सीधी का महिंद्रा ट्रैक्टर लाल रंग का जिसे जुताई के बाद अपने घर के सामने खड़ा किया गया था और जब सुबह देखा गया तो ट्रैक्टर गायब था।वाहन मालिक के द्वारा मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें अपराध क्रमांक 353/2026 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई। जिसमें मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने अपने टीम के साथ मामले को लेकर रणनीति बनाई और उसका क्रियान्वयन किया गया जिसका नतीजा रहा की महज 48 घंटे में ही ट्रैक्टर बरामद हो गया और चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए हैं।जिसमें संजय सिंह पिता मान सिंह निवासी ग्राम दड़ौर,थाना मझौली एवं दीपक गुप्ता पिता संजय गुप्ता निवासी चुवाही थाना मझौली को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।साथ ही बताया गया कि संजय सिंह पिछले वर्ष एक बाइक चोरी किया था जो आदतन अपराधी है।

इनका कहना

पांड़ गांव में एक व्यक्ति का ट्रैक्टर 8 अगस्त को रात चोरी हुआ था जिसे 24 घंटे में बरामद कर लिया गया है और दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं आगे मामले की विवेचना जारी है।

संतोष तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मझौली/ कुसमी

Leave a Comment