सीधी: 54 वर्षीय महिला अचानक लापता, चुरहट पुलिस ने दर्ज किया मामला; मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी, तलाश जारी

सीधी जिले के थाना चुरहट क्षेत्र के ग्राम खम्हनिया खुर्द से 54 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर चुरहट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार फरियादी शुभम कुमार उपाध्याय, निवासी ग्राम खम्हनिया खुर्द, ने बताया कि 11 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। उसके बड़े पिता विनोद कुमार उपाध्याय भी घर में खाना खाने के बाद अपने घर चले गए थे। 

सुबह करीब 6 बजे जब परिवार के लोग उठे तो उनकी बड़ी मम्मी सियादुलारी उपाध्याय घर पर नहीं मिलीं। परिजनों द्वारा आसपास, पड़ोस तथा नाते-रिश्तेदारों में महिला की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। एफआईआर में बताया गया है कि सियादुलारी उपाध्याय मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार भी चल रहा था।

 घटना की सूचना 12 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:53 बजे पुलिस को दी गई। चुरहट थाने में एफआईआर क्रमांक 0443/2026 दर्ज की गई है। पुलिस महिला की तलाश के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

महिला से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना उक्त मोबाइल नंबरों पर दी जा सकती है, 6263691557,9685118436,,903942 4402परिजनों ने लापता महिला की सूचना देने वालों के लिए उचित इनाम की घोषणा की है।

Leave a Comment