सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें अटकीं
69 पटवारियों के पास लगभग सवा दो सौ मामले लंबित
गोपद बनास तहसील में शिकायतों के निराकरण में लापरवाही
सीधी
लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन ही अब राजस्व विभाग के मैदानी अमले की लापरवाही का शिकार होती नजर आ रही है। गोपद बनास तहसील में 69 हल्का पटवारियों के क्षेत्रों से जुड़ी 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में लंबित हैं। शिकायतें दर्ज होने के बावजूद इनके निराकरण में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
लोगों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहले पटवारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जब समस्याओं का निराकरण नहीं होता तो वे मजबूरी में सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेते हैं। इसके बाद भी शिकायतों के लंबित रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है।
लक्ष्मण सिंह के क्षेत्र की सबसे ज्यादा 17 शिकायतें
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों में गोपद बनास तहसील के पटवारी लक्ष्मण सिंह के क्षेत्र की सबसे ज्यादा 17 शिकायतें लंबित हैं। इसके बाद पटवारी अविनाश पंडोरिया के क्षेत्र की 11 शिकायतें लंबित हैं।
वहीं पटवारी केडी केवट और विकास पाण्डेय के क्षेत्र की 9-9 शिकायतें लंबित हैं। जनार्दन मिश्रा, जवाहरलाल गुप्ता और फरीम अंसारी के क्षेत्र में 8-8 शिकायतें लंबित हैं। शतमन्यु विश्वकर्मा के क्षेत्र की 7 शिकायतें लंबित हैं।
कई पटवारियों के क्षेत्र में 5 और 4 शिकायतें लंबित
पटवारी अखिल कुमार, आकाश उइके, नीलोत्पल शर्मा, प्रदीप जाटव, राजवीर सिंह, बाल्मीक साहू और विमल सिंह के क्षेत्र की 5-5 शिकायतें लंबित हैं।
इसी तरह उत्तम सिंह, पंकज सिंह, मुनीश मिश्रा, रविनंदन सिंह, राजीव तिवारी, राजेश पटेल, राधेश कुशवाहा और श्रवण मिश्रा के क्षेत्र की 4-4 शिकायतें लंबित हैं।
3-3 और 2-2 शिकायतें भी लंबित
पटवारी अखिलेश पटेल, गीता दीवान, दीपचंद साहू, शिशुपाल सिंह, सरला सिंह और सुरेश पटेल के क्षेत्र में 3-3 शिकायतें लंबित हैं।
वहीं अतुल शर्मा, अमित सिंह, अशोक उपाध्याय, आराधना कुशवाहा, चंचल कौशल, प्रशांत सिंह, मनोज धर द्विवेदी, मृगेन्द्र पाण्डेय, रमेश प्रताप वर्मा, राजेन्द्र सिंह, विद्यावती कुशवाहा, विनोद पटेल, संजय दांगी, संजीव प्रजापति, सरदार यादव, सुनील पटेल और सौरव सिंह के क्षेत्र की 2-2 शिकायतें लंबित हैं।
22 पटवारियों के क्षेत्र में एक-एक शिकायत
इसके अलावा अखिल बड़कर, अजय तिवारी, अंबुज शुक्ला, अरविंद द्विवेदी, आकांक्षा सिंह, उर्मिला पटेल, खुशबू सिंह, जमुना सिंह, दीपक शुक्ला, देवराज सिंह, निलेश नामदेव, प्रवीण पाण्डेय, मधु वर्मा, मुकेश त्रिपाठी, मोनिका मंडलोई, रजनी मासरे, रमेश वर्मा, विमला विश्वकर्मा, सरफराज, सरला पटेल, सीमा प्रजापति और सुरेश कुशवाहा के क्षेत्र की एक-एक शिकायत लंबित है।
शिकायतों के निराकरण की रफ्तार पर सवाल
इस तरह गोपद बनास तहसील के 69 हल्का पटवारियों से संबंधित 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में लंबित हैं। शिकायतों के लंबे समय तक निराकरण नहीं होने से जहां संबंधित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना यह है कि लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर राजस्व विभाग द्वारा जिम्मेदार पटवारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है और लोगों को उनकी समस्याओं से कब तक राहत मिलती है।