---Advertisement---

Bandhavghar : पूर्व मंत्री के धरने के बाद आखिरकार प्रबंधन ने मानी लोगों की बातें

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

Bandhavghar : पूर्व मंत्री के धरने के बाद आखिरकार प्रबंधन ने मानी लोगों की बातें

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

Bandhavghar : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कार्यालय के बाहर तीन दिनों से चल रहा विधायक मीना सिंह का धरना प्रदर्शन आखिरकार पार्क प्रबंधन से समझौते के बाद आज समाप्त हो गया। गुरुवार की शाम विधायक और पार्क प्रबंधन के बीच हुई बैठक में एक महीने के अंदर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

Bandhavghar : आपको बतादे की उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रबंधन के खिलाफ बीते एक अक्टूबर से पार्क ऑफिस के सामने ही अपने समर्थकों के बीच धरने पर बैठी मानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री मीना सिंह ने प्रबंधन से एक माह के भीतर मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया है।

Bandhavghar : जहा आज गुरुवार की शाम धरनास्थल पर पार्क के अधिकारी पहुंचे हुए थे। जहां विधायक उनके समर्थकों ने अपनी मांगे रखी जिसमे स्थानीय रोजगार,नई जिप्सियों को पर्यटन रोस्टर में शामिल करने,वन्य जीवों के हमले से घायलों और जन हानि के मामलो में त्वरित उपचार और मुआवजा जैसी कई मांगे लोगों द्वारा पार्क प्रबंधन के सामने रखी गई हैं। जिस पर पार्क के अधिकारियों ने सभी मांगो को पूरा करने के लिए एक माह का समय मांगा और विधायक से सहमति मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn