---Advertisement---

Sidhi news: जिसने करवाया रेप का मामला दर्ज उसके ही घर पर मिली लाश 

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

 sidhi news: सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल है। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र के सभी लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। जहां मौके पर पुलिस पहुंच गई है और डॉग स्क्वायड टीम के माध्यम से जांच की जा रही है।

sidhi news : मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की लाश मिली है वह व्यक्ति अभी 3 महीने पहले ही रेप के आरोप में जेल गया था और जमानत पर छूटा हुआ था। इसके अलावा जिस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था उसी लड़की के घर पर उस व्यक्ति की लाश मिली है. 

sidhi news: मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिस लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था वह कल रात मेरे भाई को बुला कर ले गई थी। लेकिन जब सुबह मेरा भाई घर पर नहीं पहुंचा तब मम्मी ढूंढने के लिए आसपास के क्षेत्र में गई। जब लड़की के घर जाकर देखा तो मेरे भाई की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद मां ने मुझे बुलाया और फिर मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

वही थाना प्रभारी जमोडी विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक व्यक्ति की लाश मिली थी जिसके बाद हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं डाग स्काड की टीम को बुलाया गया है और एफ एस एल की टीम जांच कर रही है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान
सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी सीधी की कमान

सीधी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एएसपी अरविंद श्रीवास्तव रीवा रवाना, कमला जोशी संभालेंगी...

Share & Earn