---Advertisement---

Mp news:कचरे के विवाद में मार दी गोली हुई मौत

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news:रास्ते में कचरा डालने के विवाद में दो पड़ोसी आमने सामने झगड़े में चली गोली एक की मौत।

Mp news : भिण्ड में अपराधिक घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही है,आज सुबह भिंड शहर के वाटर वर्क्‍स इलाके में कचरे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्‍या कर दी हे,घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है,घटना के बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर है।

जानकारी के अनुसार वाटर वक्स निवासी 45 वर्षीय परमाल सिंह भदोरिया मोहल्ले में ही आदर्श किराना स्टोर के नाम से दुकान चलाते थे। परमाल सिंह के घर के पीछे अभिषेक सिंह उर्फ छोटू सिंह भदोरिया रहते हैं,अभिषेक के घर के लिए जाने के लिए पांच फीट की गली है,इस गली में परमाल के घर के लोग कचरा डालते हैं। इस बात को लेकर दोनों में तीन साल से विवाद चला आ रहा है।

बताया जाता है कि सोमवार रात भी दोनों में विवाद हुआ था,डायल 100 भी मौके पर पहुंची थी,रात में अभिषेक ग्वालियर चला गया था,मंगलवार सुबह अभिषेक ग्वालियर से भिंड आया। परमाल जब मंदिर से वापस घर लौट रहे थे, तभी अभिषेक से सामना हो गया और अभिषेक ने 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से परमाल सिंह को गोली मार दी। परमाल के सड़क पर गिरते ही आरोपी बंदूक लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद गंभीर हालत में परमाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए,यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया,घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, देहात टीआइ मुकेश शाक्य और बरोही थाना प्रभारी अतुल भदोरिया मौके पर पहुंच गए।

Mp news : पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है, मृतक के परिजनों का आरोप है कि गली के विवाद का मामला भिन्न SDM न्यायालय में लंबित है, जिस पर समय रहेते सुनवाई न होने के चलते हत्या जैसी घटना सामने आयी है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन में चार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
रामपुर नैकिन में चार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रामपुर नैकिन में चार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत...

Share & Earn