---Advertisement---

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सतपुड़ा से पहुंचे गौर ,कल्लवाह परिक्षेत्र के बाड़े में निगरानी में रखे गए 20 गौर

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

Bandhavghar: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सतपुड़ा से पहुंचे गौर ,कल्लवाह परिक्षेत्र के बाड़े में निगरानी में रखे गए 20 गौर

उमरिया तपस गुप्ता 

Bandhavghar: विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब पर्यटक बाघों के साथ गौर (बायसन) को भी देख सकेंगे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बांधवगढ़ में गौर लाने की प्रक्रिया जारी है। 20 से 27 फरवरी के बीच करीब 25 से 30 गौर लाए जाने की योजना है। अब तक 20 गौर बांधवगढ़ पहुंच चुके हैं।

Bandhavghar: गौरों को बांधवगढ़ के कल्लवाह परिक्षेत्र में बनाए गए 20 हेक्टेयर के विशेष बाड़े में रखा गया है। शुरुआती एक सप्ताह के लिए उन्हें 2 हेक्टेयर के बाड़े में निगरानी में रखा जाएगा और उसके बाद उन्हें बड़े बाड़े में छोड़ दिया जाएगा।

Bandhavghar: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गौरों को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) कर सुरक्षित लाने के लिए करीब 100 अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ डॉक्टरों की टीम तैनात है। ट्रेंकुलाइज करने के बाद तीन से चार गौरों को ट्रक में लोड कर 18 घंटे का सफर तय कर बांधवगढ़ लाया जाता है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम, एक एसडीओ और एक रेंजर लगातार साथ रहते हैं।

Bandhavghar: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि बायसन प्रोजेक्ट-2 के तहत गौरों को लाया जा रहा है। गौरों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकी निगरानी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn