---Advertisement---

Sidhi news:टिकरी पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली तथा चौकी प्रभारी मड़वास के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं टीम ने लम्बे समय से फरार चल रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें :-

1. आरोपी रघुराज सिंह गोंड पिता इंद्राभान सिंह गोंड उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कोचीला थाना मझौली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2019 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था तब से आरोपी निरंतर फरार चल रहा था। बीते दिन उप निरी पुष्पेंद्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर आरोपी को जिला सिंगरौली से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

2. एक अन्य मामले में वर्ष 2024 से फरार चल रहे आरोपी अर्पित द्विवेदी पिता सूखेद्र द्विवेदी उम्र 29 वर्ष निवासी टिकरी थाना मझौली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Sidhi news:समस्त कार्रवाई में पुलिस सहायता केंद्र टिकरी प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आर0 चूड़ामणि सिंह, सूर्य प्रताप सिंह आर0 सखाराम का योगदान रहा है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल
Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों...

Share & Earn