---Advertisement---

Sidhi news:बहरी पुलिस को बड़ी सफलता : 03 माह से फरार एवं ₹5,000 के इनामी आरोपी को सिंगरौली से किया गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता अनिल शर्मा

Sidhi news:पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने पाक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

प्रकरण का विवरण

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बहरी में धारा 64(1), 61(2) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी राजेश जायसवाल एवं एक अन्य आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है। वहीं मुख्य आरोपी राजेश जायसवाल घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा उस पर ₹5,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

लगातार प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 05 जून 2026 को थाना बहरी पुलिस ने आरोपी राजेश जायसवाल को उसके बहन के घर ग्राम सरई, जिला सिंगरौली से गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, सउनि दधीच अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक रामसुन्दर साकेत, प्रधान आरक्षक गोविंद नारायण सिंह, आरक्षक चैतन्य मिश्रा, आरक्षक राजकमल भूर्तिया तथा साइबर सेल से आरक्षक कृष्णमुरारी द्विवेदी की विशेष भूमिका रही।

सीधी पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई जारी है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल
Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों...

Share & Earn