---Advertisement---

Sidhi news:संविदा कर्मचारियों की लगातार जारी है हड़ताल

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता-: अनिल शर्मा

Sidhi news:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के संविदा कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं, जिसके चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अनुसार जिले में लगभग 400 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, महंगाई भत्ता, स्वास्थ्य बीमा तथा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एनपीएस का लाभ शामिल है। संघ का कहना है कि उनकी कुछ मांगें वर्ष 2023 की सामान्य प्रशासन विभाग की नीति में भी शामिल हैं, लेकिन अब तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा उन्हें लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी छुट्टियों में कटौती की गई है अप्रेजल मूल्यांकन प्रक्रिया को पुनः शुरू कर दिया गया है।

संघ का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अप्रेजल व्यवस्था को अनुचित बताते हुए इसे समाप्त करने की बात कही गई थी, इसके बावजूद इसे फिर से लागू किया गया है।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सीधी के अध्यक्ष राजीव गौतम ने बताया कि सभी कैडर के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं, जिससे जिले सहित प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 8 जून 2026 से मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। संघ ने कहा है कि हड़ताल के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं पर पडने वाले प्रभाव की जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 8 साल का राजनीतिक 'यू-टर्न'! 2018 में प्रभारी दीपक बावरिया विवाद में नोटिस झेलने वाले डॉ. विनोद शर्मा, 2026 में खुद बने मारपीट के शिकार
8 साल का राजनीतिक 'यू-टर्न'! 2018 में प्रभारी दीपक बावरिया विवाद में नोटिस झेलने वाले डॉ. विनोद शर्मा, 2026 में खुद बने मारपीट के शिकार

8 साल का राजनीतिक 'यू-टर्न'! 2018 में प्रभारी दीपक बावरिया विवाद में नोटिस झेलने...

Share & Earn