---Advertisement---

Mp crime:पति की आंखों के सामने उसकी पत्नी और बच्चों को उठा ले गया डकैत

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp crime : छतरपुर में कुख्यात डकैत के बेटे का आतंक,पति पर जानलेवा हमला, पत्नी और दो बच्चों का अपहरण

 

Mp crime : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के सुमेड़ी गांव में कुख्यात डकैत पंचू लोधी के बेटे संजय सिंह राजपूत ने अपने एक दर्जन से अधिक गुंडों के साथ सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट कर संजय ने हरिराम पाल पर जानलेवा हमला किया और उसकी पत्नी मिथलेश व दो बच्चों—5 साल की बेटी भूमिका और 3 साल के बेटे सार्थक—का अपहरण कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग और अपहरण की खौफनाक तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। गांव में दहशत का माहौल है, और लोग संजय के आतंक से सहमे हुए हैं।

घायल हरिराम ने बताया कि संजय अक्सर उनकी पत्नी को गलत नजर से देखता था। एक दिन पहले हुए विवाद के बाद संजय ने धमकी दी थी। अगले दिन वह हथियारबंद गुंडों के साथ कार और बाइकों पर सवार होकर आया। हरिराम पर फायरिंग और मारपीट के बाद उसकी पत्नी और बच्चों को जबरन उठा ले गया। हरिराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mp crime : छतरपुर एसपी अगम जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की पांच टीमें अपहृत महिला और बच्चों की तलाश में जुटी हैं। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और घटना में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी व कुछ बाइकें जब्त की गई हैं। लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। संजय का हरिराम की पत्नी के साथ कथित प्रेम संबंध था, जिसके चलते यह वारदात हुई।

सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि अपहरण और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश जारी है। संजय के पिता पंचू लोधी भी कुख्यात बदमाश थे, जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn