---Advertisement---

रिश्वतखोरी पर lokayukt का बड़ा वार,20 हजार लेते एएसआई रंगेहाथ दबोचा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

रिश्वतखोरी पर lokayukt का बड़ा वार,20 हजार लेते एएसआई रंगेहाथ दबोचा

रीवा lokayukt पुलिस की टीम ने शनिवार की शाम सीधी जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निरीक्षक उपेंद्र दुबे के नेतृत्व में मझौली थाना परिसर से सहायक उपनिरीक्षक (ASI) कमलेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।

लोकायुक्त टीआई उपेंद्र दुबे ने बताया कि ग्राम टेकर निवासी पंकज तिवारी ने lokayukt कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने अपने चेक से संबंधित जानकारी पाने के लिए आरटीआई लगाई थी, लेकिन जानकारी देने के एवज में एएसआई कमलेश त्रिपाठी द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

लोकायुक्त टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन किया और पाया कि रिश्वत की मांग वास्तविक है। इसके बाद शनिवार को शाम करीब 7 बजे ट्रैप की कार्रवाई की गई। जैसे ही एएसआई ने रिश्वत की राशि ली, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सीधी के सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ की प्रक्रिया चलती रही। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी रात जारी रहेगी और आरोपी से अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।

टीआई उपेंद्र दुबे ने स्पष्ट किया कि लोकायुक्त का मकसद शासन-प्रशासन में पारदर्शिता कायम रखना है। उन्होंने कहा, “रिश्वत मांगने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे साफ संदेश गया है कि अब रिश्वतखोर बच नहीं पाएंगे। वहीं, शिकायतकर्ता पंकज तिवारी ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि न्याय की उम्मीद के साथ की गई शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें हिम्मत दी है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:5 करोड 25लाख के नवीन जनपद भवन भूमि का धौहनी विधायक ने किया भूमिपूजन
Sidhi news:5 करोड 25लाख के नवीन जनपद भवन भूमि का धौहनी विधायक ने किया भूमिपूजन

सीधी जिले के कुसमी मुख्यालय मे गुरुवार को धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के...

Share & Earn