---Advertisement---

बाघ ने रोक लिया पर्यटकों की गाड़ी का रास्ता,STR में मॉर्निंग सफारी के दौरान रोमांचक नज़ारा

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

बाघ ने रोक लिया पर्यटकों की गाड़ी का रास्ता,STR में मॉर्निंग सफारी के दौरान रोमांचक नज़ारा

सीधी जिले के STR क्षेत्र में रविवार सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान उस समय रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया, जब एक बाघ ने पर्यटकों की गाड़ी का रास्ता रोक लिया। अचानक सामने आए बाघ को देखकर कुछ देर के लिए सफारी में निकली जिप्सियां वहीं थम गईं और पर्यटक सांस रोककर इस दुर्लभ दृश्य को निहारते रह गए।

वही जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब प्रेरकों की गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सूखी झाड़ियों के बीच से निकलकर एक बाघ सीधे सड़क पर आ गया और सड़क के बीचो-बीच बैठ गया। जहा बाघ काफी देर तक वहीं आराम से बैठा रहा और हिलने का नाम नहीं लिया। बाघ के सड़क पर बैठे रहने से पर्यटकों की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिप्सी को पीछे करना पड़ा और दूसरे वैकल्पिक मार्ग से पर्यटकों को आगे ले जाया गया।

वही इस दौरान पर्यटकों को बाघ को बेहद नजदीक से देखने का सुनहरा मौका मिला। सभी ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए इस पल का दीदार किया और कैमरों में इस अनोखे दृश्य को कैद किया। जंगल के बीच सड़क पर बैठे बाघ का आत्मविश्वास और शांत व्यवहार पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

जहाँ मौके पर मौजूद पर्यटक राजाराम ने बताया कि STR में यह उनका सबसे यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यहां बाघों को खुले और प्राकृतिक माहौल में इतनी आसानी से देख पाना अपने आप में अद्भुत है। प्रकृति की सुंदरता और वन्यजीवों की नजदीकी मौजूदगी मन को रोमांच और सुकून दोनों देती है, इसी वजह से लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।

वही इस पूरे मामले पर संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि यहां के बाघ अब पर्यटकों की आवाजाही के आदी हो चुके हैं और सामान्य तौर पर शांत रहते हैं। वे अक्सर सड़क या जिप्सियों के आसपास दिखाई दे जाते हैं, लेकिन किसी प्रकार का आक्रमण नहीं करते। इसके बावजूद उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि बाघों को देखकर शोर न मचाएं, उनके साथ छेड़छाड़ न करें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रील का जुनून बना जानलेवा: इटमा वॉटरफॉल में वीडियो बनाते समय फिसला युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत
रील का जुनून बना जानलेवा: इटमा वॉटरफॉल में वीडियो बनाते समय फिसला युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत

रील का जुनून बना जानलेवा: इटमा वॉटरफॉल में वीडियो बनाते समय फिसला युवक, गहरे...

Share & Earn