---Advertisement---

रील का जुनून बना जानलेवा: इटमा वॉटरफॉल में वीडियो बनाते समय फिसला युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रील का जुनून बना जानलेवा: इटमा वॉटरफॉल में वीडियो बनाते समय फिसला युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत

रीवा। सोशल मीडिया पर रील और फोटो के लिए जोखिम भरे स्थानों पर जाने का बढ़ता चलन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रीवा जिले के प्रसिद्ध इटमा वॉटरफॉल में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में प्रयागराज निवासी 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक झरने के बीच खड़े होकर रील और तस्वीरें बनवा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाले गहरे पानी में जा गिरा।

मृतक की पहचान मोहम्मद तनवीर पिता निसार अहमद, निवासी अनापुर, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तनवीर अपने दोस्त और मामा के लड़के के साथ रीवा के प्रसिद्ध जलप्रपातों का भ्रमण करने आया था। दिनभर घूमने के बाद शाम करीब 5 बजे वह इटमा वॉटरफॉल पहुंचा, जहां उसने झरने के भीतर पानी के बीच स्थित एक पत्थर पर खड़े होकर वीडियो और फोटो बनवाने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्थर काफी फिसलन भरा था। जैसे ही तनवीर ने पोज देने की कोशिश की, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। अचानक हुए हादसे से वहां मौजूद लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही उसके साथ आए परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा फिसलन भरे पत्थर पर पैर फिसलने के कारण हुआ।

गौरतलब है कि बारिश के मौसम में वॉटरफॉल और झरनों के आसपास पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता है, जिससे ऐसे स्थान बेहद खतरनाक हो जाते हैं। प्रशासन भी लगातार पर्यटकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और रील या सेल्फी के लिए जोखिम न उठाने की अपील करता रहा है। इसके बावजूद लापरवाही के चलते होने वाले हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोन घड़ियाल अभयारण्य में बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
सोन घड़ियाल अभयारण्य में बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सोन घड़ियाल अभयारण्य में बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त सीधी।...

Share & Earn